Weight Loss - वजन कम करने के असरदार उपाय

Weight Loss - वजन कम करने के असरदार उपाय


Weight Loss


दोस्तों आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी अपने शरीर के लिए एक घंटा भी नहीं है। लोग इतने आलसी हो गए है खाना खाने के बाद वही लेट जाते है, जिसका परिणाम ये होता है की उनका शरीर दिन - प्रतिदिन भारी होता रहता है। दोस्तों वजन बढ़ाने से ज्यादा मुश्किल वजन घटाना (Weight Loss) होता है। ऐसे में कुछ उपाय और सावधानियाँ आपके वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

शरीर में वजन कैसे दिखाई देता है:-

हमारा शरीर जब भी वजन को होल्ड करता है तो पुरुष और महिलायों के शरीर में ये वजन किसी एक अंग पर ज्यादा दिखाई देता है। जैसे जब भी वजन पुरुष के शरीर में इकट्ठा होता है तो वो चेहरे, छाती और पेट में दिखाई देता है। वहीं महिलायों के शरीर में ये वजन हिप्स, जाँघ और शरीर के निचले भाग के रूप में दिखाई देता है।

वजन बढ़ने के कारण:-

  • व्यायाम की कमी 
  • अधिक जंक फ़ूड का  सेवन
  • ख़राब डाइजेशन
  • लीवर कमजोर होना
  • नींद की कमी
  • स्ट्रेस या तनाव
  • खून की कमी
  • पोषक तत्वों की कमी

Weight Loss में होने वाली गलतियाँ:-

  • खाना कम कर देना
  • अधिक गर्म पानी पीना
  • पूरी नींद ना लेना
  • स्ट्रेस लेना
  • पर्याप्त पानी न पीना
  • पैक्ड फूड खाना
  • एक्सरसाइज ना करना
Weight Loss करने के असरदार उपाय:-

1.चीनी से दूरी बनाएं:-

आपका वज़न बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ चीनी का होता है। दिन भर में चाय कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स के सहारे आप काम निपटाते रहते हैं। इसके बाद लंच और डिनर के बाद मीठा खाकर मन को संतुष्ट करते हैं। पर वज़न कम करना है तो इस रुटीन को छोड़ना होगा। खाने के बाद मीठा खाने का मन हो तो कोई फल खा लें। चीनी न केवल कैलोरी में अधिक होती है, बल्कि आपके मेटाबालिज़्म को भी स्लो कर देती है। इससे मोटापा और दिल से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

2. वॉक करना शुरु करें:-

वज़न घटाने के लिए आहार के साथ शरीर का एक्टिव रहना भी ज़रूरी है। बिस्तर पर बड़े रहकर वज़न कम करने का सपना बस सपना बनकर ही रह जाता है। इसलिए खुद को पुश करें और घर के आसपास किसी खुली जगह में वॉक करने का नियम बना लें। वजन घटाने के लिए आदर्श रूप से आपको रोजाना कम से कम 45 मिनट के लिए तेजी से चलना चाहिए। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो सुबह और शाम आधा घंटा टहलने की कोशिश करें। आप शुरुआत 10 से 15 मिनट की वॉक से भी कर सकते हैं। धीरे धीरे अपने शरीर की सहनशक्ति के हिसाब से इस समय को बढ़ाते जाइए। विशेषग मानते हैं कि पैदल चलने से आंतरिक अंगों की मालिश होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। हर भोजन के बाद 1000 कदम चलने की कोशिश करें। अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा उपाय है।

3. खाने में तेल पर रखें कंट्रोल:-

भारतीय घरों में पराठा पूड़ी और मसालेदार वाली चीजें अधिक खाई जाती हैं। ऐसी अधिकतर भोजन में तेल की एक परत ऊपर से ही तैरती हुई दिख जाती है। यही तेल आपके वज़न कम करने के रास्ते का सबसे बड़ी समस्या है। आदर्श रूप से, आपके पास एक महीने में 900 ग्राम से अधिक तेल नहीं होना चाहिए। आप कितना तेल खा रहे हैं, इस पर नज़र रखें और इसका आपके वजन पर स्पष्ट प्रभाव पड़ेगा। कोशिश करें की सब्ज़ियों में तेल नाम मात्र ही डालें।

4. प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं:-

वजन कम करने के लिए उच्च प्रोटीन आहार को एक सफल रणनीति के रूप में देखा जा सकता है। हाई प्रोटीन आहार लेने से आपके मेटाबालिज़्म में सुधार होता है, पेट भरा होने का एहसास देर तक बना रहता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है। प्रोटीन के सेवन से ट्राइग्लिसराइड्स, रक्तचाप नियंत्रित रहता है और मोटापा तेज़ी से कम होता है। यदि आपके खाने में प्रोटीन का मात्रा कम है तो इसे सुधारें। अपने आहार में अधिक प्रोटीन शामिल करें। रोजाना दाल, अंडे, पनीर और सोया उत्पादों का सेवन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ