छेना पोड़ा रेसिपी: ओडिशा का छेना केक कैसे बनाएं

छेना पोड़ा रेसिपी: ओडिशा का छेना केक कैसे बनाएं


छेना पोड़ा ओडिशा की एक पारंपरिक मिठाई है। जो खास त्योहारों में बनाई और खाई जाती है। इसका स्वाद बहुत अनोखा और स्वादिष्ट होता है। लोग इसके स्वाद और खुशबू में खो जाते हैं। एक बार आप भी घर पर छेना पोड़ा रेसिपी को आजमाएं और ओडिशा की इस मिठाई का आनंद लें।
Chhena poda

छेना पोड़ा रेसिपी

छेना पोड़ा में लगने वाली सामग्री:-
  • 150 ग्राम चीनी
  • 200 ग्राम छेना
  • आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच सूजी
  • 2 चम्मच घी
  • 10 से 12 काजू
  • 10 से 12 किशमिश
  • केसर (थोड़ा सा)



छेना बनाने की विधि:-
छेना पोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले छेना तैयार करना होता है। छेना बनाने के लिए आपको दूध की जरूरत होगी। नीचे बताई गई विधि से छेना बनाएं।

स्टेप 1:- एक बड़े बर्तन में एक लीटर दूध उबालें।
 

स्टेप 2:- जब दूध में उबाल आ जाए, तब उसमें थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस डालें और दूध को फटने दें।


स्टेप 3:- जब दूध पूरी तरह से फट जाए और छेना और पानी अलग हो जाए तो इसे छन्नी से छान लें। छेना को ठंडे पानी से धो लें ताकि छेना का खट्टापन निकल जाए। 

स्टेप 4:- छेना को 30 मिनट तक छन्नी में छोड़ दें ताकि पानी अच्छे से निकल जाए।


छेना पोड़ा रेसिपी: छेना पोड़ा बनाने की विधि:-


1. सबसे पहले छेना को एक बड़े कटोरे में लें और उसे अच्छे से मसल लें ताकि उसमें कोई भी गांठ ना रहे। 

Chenna poda


2. अब इसमें चीनी, सूजी, इलायची पाउडर, बेकिंग पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिलाएं। 
3. इसके बाद काजू और किशमिश डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। 
4. एक बेकिंग ट्रे को घी से ग्रीस करें और छेना के मिश्रण को उसमें फैला दें
5. इसे प्रीहीटेड ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 30 से 35 मिनट के लिए बेक करें। 
6. बीच-बीच में इसे चेक करते रहें ताकि ये जले नहीं। जब इसका ऊपरी हिस्सा सुनहरा भूरा हो जाए तो इसका मतलब छेना पोड़ा तैयार है। 
7. इसे ओवन से बाहर निकालें और ठंडा होने दें। 
8. ठंडा होने के बाद इसे टुकड़ों में काटें और सर्व करें।

महत्वपूर्ण टिप्स:-

  • अगर आपके पास ओवन नहीं है तो आप इसे गैस पर भी बना सकते हैं। इसके लिए एक भारी तले की कढ़ाई लें, उसमें घी दालें और छेना के मिश्रण को फैलाएं। इसे ढककर धीमी आंच में पकाएं जब तक इसका ऊपरी हिस्सा सुनहरा भूरा ना हो जाए।
  • छेना को अच्छी तरह से मसलना बहुत जरूरी है ताकि छेना पोड़ा मुलायम और स्पंजी बनें।
  • चीनी की मात्रा आप अपने अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं।
  • सूजी का इस्तेमाल छेना पोड़ा को सही टेक्स्चर देने के लिए किया जाता है , इसे छोड़े नहीं।
Odisha Chenna Poda

छेना पोड़ा के विभिन्न प्रकार:-
छेना पोड़ा के कई प्रकार होते हैं जिनमें विभिन्न सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसमें ड्राई फ्रूट की मात्रा बड़ा सकते हैं या फिर अलग-अलग फ्लेवर देने के लिए गुलाबजल, चॉकलेट चिप्स या वेनिला एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मिठाई हर बार नए अंदाज में बनाई जा सकती है। 

परोसने का तरीका:-

छेना पोड़ा को ठंडा या हल्का गर्म दोनों तरीके से परोसा जा सकता है। इसे आप वेनिला आइसक्रीम या किसी अन्य मिठाई के साथ भी सर्व कर सकते हैं। इससे आपके घर आए मेहमान जरूर खुश हो जाएंगे।


छेना पोड़ा के लिए मेरा अनुभव:-

मैंने जब पहली बार छेना पोड़ा बनाया था, तो मुझे यकीन नहीं था की यह कैसा बनेगा। लेकिन जब मैंने इसे बनाया और अपने परिवार के सदस्यों को खिलाया, तो सभी इसकी तारीफ़ करने लगे। इसका स्वाद इतना लाजवाब था की हमें लगा जैसे हम ओडिशा की किसी फेमस दुकान पर बैठकर इस मिठाई को खा रहे हैं। तब से मिठाई हमारे घर पर हर त्यौहार पर बनाई जाती है।

निष्कर्ष:-

छेना पोड़ा की यह रेसिपी न केवल आपकी मिठाई बनाने की कला को निखारेगी बल्कि आपके परिवार और दोस्तों के दिलों में भी एक खास जगह बनाएगी। इसे बनाएं, बांटें और खुशियों को फैलाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ